
Read More
रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओँ एवं सहायिकाओं ने कहा कि 50 दिनों तक हड़ताल के दौरान यही लोगों ने आकर समर्थन करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया गया था लेकिन अब वादा खिलाफी की जा रही है। उऩकी मांगों पर ध्यान नहीं नहीं दिया जा है। आंगनबाड़ी पदाधिकारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक दलों ने चुनाव जीतने के लिए उन्हें मोहरा बनाया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जिला अध्यक्ष भुनेश्वरी तिवारी ने कहा कि अब हमें किसी भी पार्टी या मंत्री के बहकावे में नहीं आएंगे। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने शपथ लेकते हुए लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
